Made In Korea Movie REVIEW
हां तो मेड इन कोरिया नाम की एक न्यू मूवी रिलीज हुई है। अब देखो इस मूवी का नाम भले ही मेड इन कोरिया हो लेकिन यह कोरिया मूवी नहीं बल्कि एक तमिल मूवी है जो हिंदी डब वर्जन में रिलीज हुई है। तो इस मूवी के लीड रोल में हमें तमिल की बेस्ट एक्ट्रेस प्रियंका मोहन देखने को मिलती हैं। तो क्या है इस मूवी के अंदर खास और मूवी क्या कमाल करके दिखाती है? आइए बात करें।

मूवी की लेंथ
देखो इस मूवी का रन टाइम जो है वह 1 घंटे 51 मिनट का है। आप 2 घंटे मान लो जिसके अंदर आपको ड्रामा देखने को मिलेगा।
मूवी की स्टोरी
तो देखो मूवी की स्टोरी शोभना नाम की लड़की के अराउंड घूमती है। जिसका बचपन से एक सपना रहा है कोरिया जाने का वहां की संस्कृति को समझने का जिसके लिए वह बहुत मेहनत करती है। पैसे बचाती है। लेकिन एक दिन उसका सपना पूरा हो ही जाता है और वो कोरिया पहुंच जाती है। अब वहां की भाषा वहां के अजनबी लोगों को करीब से समझने का अनजानी जगह पर तालमेल बिाने के लिए उसे मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। जहां जिंदगी कुछ पल जीने का उसे मौका देती है। लेकिन अगले ही पल सब कुछ छीन लेती है। लेकिन शोभना एक ऐसी लड़की है जो कभी हार नहीं मानती और फिर उठकर खड़ी होती है। अब आप ऐसा समझ लो इस मूवी के अंदर शोभना नाम की लड़की के आत्म खोज की कहानी उसकी लाइफ की जर्नी को यह मूवी हमारे सामने दिखाती है। अब आखिर सियोल में शोभना के साथ में क्या होता है? क्या वो कोरिया के कल्चर को समझ पाती है या नहीं और वहां कैसे सर्वाइव करती है? यह सब आप इस मेड इन कोरिया मूवी के अंदर जानोगे। देखो यह एक ऐसी मूवी है जो आपको बहुत कुछ सिखा जाएगी और इस मूवी का प्रेजेंटेशन इतना ज्यादा खूबसूरत है कि भाई आपको दिल को टच कर जाएगा जो दिखाती है कि भाई किसी भी मुश्किल समय में आप खुद को फिर से खड़ा कर सकते हो।
One Line Review
बहुत से ऐसे भी लोग होंगे जो मूवीस को बहुत कम वगैरह देखते होंगे। तो अगर उन्होंने इस मूवी को देख भी लिया तो वह तो यही समझेंगे कि भाई यह तो एक कोरिया मूवी है। खैर जाने दो कुछ भी हो यह एक बढ़िया मूवी है जिसे आप देख सकते हो Netflix पर हिंदी डब वर्जन के साथ।