Bloody Babu Movie REVIEW
हां तो भाई साहब अल्ट्रा प्ले वाले एक और कन्नड की मूवी हिंदी डब वर्जन में लेके आए हैं जिसका नाम है ब्लडी बाबू जिसकी स्टोरी इन्होंने कुछ यूनिक बनाने की कोशिश की है पर क्या उसके चलते यह मूवी बढ़िया काम कर जाती है या नहीं आइए जरा बात करते हैं

मूवी की लेंथ
इस ब्लडी बाबू मूवी का रन टाइम जो है वो 1 घंटे 53 मिनट के आसपास है जिसमें हमें एक्शन थिलर साइंस फिक्शन देखने को मिलता है
मूवी की स्टोरी
इसकी स्टोरी बाबू नाम के दो लड़कों की दिखाई जाती है जिसमें एक अच्छाई के रास्ते पर चलना चाहता है लेकिन दूसरा सब कुछ तबाह करना चाहता है। यानी एक बाबू के पास ऐसी दिव्य शक्तियां हैं जिससे वह माइंड कंट्रोल करवा के किसी के साथ में कुछ भी करवा सकता है। यानी कि आप वशीकरण मान सकते हो। यानी कि जैसा हमें बस मूवी के अंदर देखने को मिला था बस वन और बस लेवल टू में। वैसा ही यहां भी कुछ हमें देखने को मिलता है किसी के माइंड को कंट्रोल करने का। लेकिन इसकी कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब विलन वाला बाबू जो है वह एक लड़की को अपने बस में करना चाहता है। यानी कि वह लड़की जिसे अच्छा वाला बाबू पसंद करता है उससे शादी करना चाहता है। तभी इन दोनों में एक टकराव हो जाता है। अब यहां से यह मूवी इन दोनों के मास्टरमाइंड गेम को दिखाती है। उनके टकराव को दिखाती है। फिलहाल मूवी के अंदर क्या-क्या आगे चलता है, क्या-क्या सस्पेंस दिखाया गया, यह सब कुछ आप इस ब्लडी बाबू मूवी के अंदर जानोगे।
One Line Review
तो भाई आप ऐसा मान लो अपनी उम्मीद इस मूवी से थोड़ी कम ही रखना। वरना यह मूवी देखते समय आपको कहीं ऐसा ना लगे कि भाई मैं वशीकरण के तरह इस मूवी के अंदर फंस तो नहीं गया। फिलहाल आप इस ब्लडी बाबू को एंजॉय करना चाहो तो मूवी को एंजॉय कर सकते हो। यह एक साफ सुथरी मूवी है जिसे आप अल्ट्रा प्ले oटीt पर देख सकते हो।