Honey Movie REVIEW
हां तो नवीन चंद्रा की एक न्यू मूवी देखी जिसका नाम है हनी जिसे आज हिंदी डब वर्जन के साथ स्ट्रीम कर दिया गया प्राइम वीडियो पे और इस मूवी के अंदर हमें एकदम डार्क रहस्य देखने को मिलता है। मैंने सिर्फ डार्क रहस्य बोला ना कि स्टोरी और मूवी। स्टोरी इसकी कैसी है और मूवी हमें क्या दिखाती है?

मूवी की लेंथ
इस मूवी का रन टाइम जो है वो 2 घंटे के आसपास है जिसमें हमें साइकोलॉजिकल हॉरर थिलर देखने को मिलता है।
मूवी की स्टोरी
इसकी स्टोरी दिखाई गई है नवीन चंद्रा की या कहें आनंद की जिसके जीवन में कुछ ऐसी परिस्थितियां आ जाती हैं कि वह बेरोजगार हो जाता है यानी कि उसकी नौकरी चली जाती है। अब पैसों की तंगी से जूझ रहा आनंद पूरी तरह से अनुष्ठान तंत्रमंत्र विद्या में पूरी तरह से फंस जाता है। जहां आनंद का तंत्र मंत्र विद्या के प्रति इतना ज्यादा पागलपन बढ़ जाता है जहां वह अपनी बेटी और अपनी पत्नी को भी इसमें घसीट लेता है। अब यहां से शुरू होता है इस मूवी के अंदर एक ऐसा पागलपन से भरा हुआ रहस्य जिसकी वो लोग कल्पना भी नहीं कर सकते। अब आगे फिलहाल इस मूवी के अंदर क्या-क्या हॉरर सस्पेंस रहस्य बुना गया है और आनंद जो है वो इस तंत्र मंत्र विद्या के जाल में कैसे फंस गया यह सब आप मूवी के अंदर जान पाओगे। तो देखो अगर मैं इस हनी मूवी को एक लाइन में बोलूं तो देखो इस हनी मूवी के अंदर एक ऐसा भी रहस्य हमें देखने को मिलता है जिसका कोई बस नहीं है। भाई जिस तरह से इस मूवी का प्रेजेंटेशन चलता है ऐसा लगता ही नहीं है कि स्क्रीन से हमारी इस मूवी को देखते हुए आंखें टिकी रहे क्योंकि हमारा ध्यान कहीं ना कहीं भटक ही जाता है
One Line Review
मूवी को देखना चाहो तो यह मूवी आप हिंदी डब वर्जन के साथ देख सकते हो प्राइम वीडियो पे। जी हां, यह मूवी आपको प्राइम वीडियो पे तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम, हिंदी लैंग्वेज विद इंग्लिश सबटाइटल के साथ देखने को मिल जाएगी। वैसे मूवी के अंदर कोई ब्ल्गर सीन तो नहीं है, लेकिन मूवी के अंदर इतना ज्यादा थ्रिलर दिखाया गया कि भाई बच्चे इस मूवी से बहुत दूर रह तो बेहतर रहेगा।