Bhartha Mahasayulaku Wignyapthi Movie REVIEW हां तो मास महाराजा रवि तेजा की एक मूवी आई है जिसका नाम है BMW जी हां मैं कोई कार की बात नहीं कर रहा हूं इस मूवी का शॉर्ट नेम है फुल नेम आप खुद पढ़ लेना वैसे तो हम जानते हैं कि रवि तेजा की मूवी के अंदर हमें क्या ही देखने को मिल सकता है लेकिन फिर भी आइए हम बात करते हैं कि आखिर मूवी है कैसी है

मूवी की स्टोरी
मूवी की स्टोरी है राम सत्यनारायण की यानी कि रवि तेजा की जो एक बाइन कंपनी चलाते हैं यानी कि अल्कोहल कंपनी। लेकिन एक दिन क्या होता है कि सत्यनारायण की कंपनी का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट जो है वह स्पेन की कंपनी रिजेक्ट कर देती है। तो राम सत्यनारायण खुद एक फैसला लेते हैं और स्पेन की कंपनी मालिक को मनाने के लिए वहां खुद चले जाते हैं। जहां उनकी मुलाकात होती है मंसा सेठी से। अब मंशा से मिलने के बाद यह मामला सब उल्टा ही पड़ जाता है और राम अपनी पहचान छुपाते हुए वहां गुफ्तगू करने लगते हैं। अब कुछ दिन रोमांटिक रिश्ते में रहने के बाद राम जो होते हैं वह अपने घर इंडिया वापस लौट आते हैं लेकिन समस्या तब शुरू होती है जब मंसा भी इंडिया वापस आती है क्योंकि मंशा को राम के बारे में एक सच का पता चलता है कि उनकी पत्नी एक बालमणि भी है। अब यहां से राम सत्यनारायण जो हैं वह दो महिलाओं के प्यार में फंस जाते हैं। एक घर वाली और दूसरी बाहर वाली। अब इन दोनों को लेकर मूवी के अंदर क्या-क्या पंगे होते हैं, क्या-क्या स्टोरी चलती है, यह मूवी के अंदर आप जानोगे। देखो,
ओवर एक्टिंग
इस मूवी के अंदर ज्यादा कुछ नयापन नहीं है। स्टोरी ऐसी जिसे आप भूल जाओ, लेकिन रवि तेजा की ओवर एक्टिंग देखने के लिए और उसके एक्शन सीक्वेंस देखने के लिए देख रहे हो तो भाई आप आराम से देखो। देखो हम उनकी हर मूवी देखते हुए आए हैं। शुरू से लेके अब तक जितनी भी रिलीज हुई सभी कोई भी उनकी मूवी ऐसी नहीं रहती जो मास्टर पीस हो या फिर ग्रेट हो। एक एवरेज बनके रह जाती है और वही कांड यहां भी हो गया। लेकिन एक बात तो है ओवर एक्टिंग ही सही लेकिन जिस हिसाब से बंदे की कॉमेडी देखने को मिलती है भाई और कोई कर ही नहीं सकता। तो स्टोरी को आप छोड़ दो। मास महाराजा के एक्शन के लिए कॉमेडी के लिए आप मूवी को देखना चाहो तो भाई इस मूवी को शौक से देख सकते हो।