The Raja Saab Movie REVIEW हां, तो इस साल की सबसे बड़ी कॉमेडी हॉरर मूवी थी राजा साहब रिलीज हो चुकी है थिएटर में जिसके अंदर हमें प्रभास देखने को मिलते हैं। यह एक पैन इंडिया मूवी है जिसे मैंने हिंदी लैंग्वेज के साथ ही देखा है। तो आइए बात करें कि कैसी है यह एक हॉरर कॉमेडी ड्रामा मूवी है।

मूवी की स्टोरी
इसकी स्टोरी दिखाई गई है एक बूढ़ी दादी की जो अल्जाइमर से पीड़ित होती हैं। जिनकी देखभाल करता है उनका पोता जिनका नाम है राजू यानी कि प्रभास। लेकिन दादी की एक प्रॉब्लम होती है गुजर चुके उनके हस्बैंड कनक राजू की उन्हें हमेशा याद आती रहती है और उनका कहना है कि वह एक ना एक दिन लौट के जरूर आएंगे। अब राजू अपनी दादी की समस्या को देखते हुए और इसका हल निकालते हुए वह हैदराबाद पहुंचता है। जहां एक रहस्यमय घटना के चलते उसको पता चलता है कि उसके दादा जो थे वह एक महल में रहा करते थे जो जंगल के बीचोंबीच है।
भूतिया महल
लेकिन अब वह भूतिया महल है। क्योंकि वहां के लोगों का मानना है कि कनक राजू जो है वह वापस लौट आए हैं। यानी कि उनकी आत्मा अभी भी महल में भटक रही है। अब जैसे-जैसे राजू उस महल की तह तक जाता है, वहां के कुछ ऐसे रहस्य उसको पता चलते हैं जिससे उसके रोंगटे खड़े हो जाते हैं। लेकिन फर्क बस इतना है कि मूवी देखते समय हमारे रोंगटे बस खड़े नहीं होते। फिलहाल मूवी के अंदर आगे क्या-क्या होता है, यह आप मूवी के अंदर ही देख लेना।
कॉमेडी ड्रामा औरे हॉरर का तड़का
मूवी को अगर हम एक लाइन में बोले तो भाई जिसका डर था वही हुआ। मूवी वो कांड कर देती है जो नहीं करना चाहिए था। मूवी के अंदर सुपर नेचुरल चीजों का इस्तेमाल किया गया। कॉमेडी ड्रामा भी देखने को मिलता है। चलो कॉमेडी ड्रामा तो ठीक था लेकिन हॉरर तो ऐसा होता जो हमको डराता। तो एक बड़े सुपरस्टार की एक बड़ी मूवी देखते हुए जिस हिसाब से मूवी के अंदर हॉरर होना चाहिए था वैसा नहीं था। जिस तरह से यह मूवी उस महल के रहस्य में पूरी तरह से फंस के रह जाती है, मूवी देखते समय आप भी इस मूवी के अंदर फंस के रह जाओगे। और ऐसा भी नहीं है कि मूवी के अंदर सब कुछ खराब देखने को मिलता है। तो नहीं, मूवी के अंदर प्रभास के आपको एक्शन सीक्वेंस काफी ज्यादा पसंद आएंगे और इसकी स्टोरी भी काफी अच्छी थी। भाई इस मूवी के अंदर जितने भी कॉमेडी ड्रामा वाले डायलॉग थे,
कमजोर VFX
वह भी बहुत अच्छे से दिखाए गए। लेकिन इस मूवी के अंदर कहीं बीएफएक्स काम कर जाते हैं तो कहीं-कहीं यह बीएफएक्स में मात खा जाती है।
बजट
वैसे विकपीडिया की मानी जाए तो इस मूवी का बजट जो है वह 400 से 450 करोड़ का है।