Maadeva Movie REVIEW
हां तो कन्नड़ की एक रोमांटिक एक्शन ड्रामा मूवी आई है जिसका नाम है मां देवा। वैसे यह मूवी दो-ती दिन पहले रिलीज हो चुकी थी लेकिन इस बीच इतने सारे कंटेंट आए कि मैं इस मूवी को देख ही नहीं पाया। अब एक साथ में इतने कंटेंट को कवर करना बहुत मुश्किल हो जाता है। इस बीच बहुत से कंटेंट छूट भी गए होंगे तो उसके लिए सॉरी। लेकिन बात करेंगे कि आखिर यह महादेवा मूवी कैसी है?

मूवी की लेंथ
यह महादेवा मूवी जो है वह एक्शन कॉमेडी रोमांटिक ड्रामा मूवी है जिसका रन टाइम जो है वह सवाघंटे के आसपास है।
मूवी की स्टोरी
तो देखो मूवी की स्टोरी की ओर बढ़े तो देखो इसकी स्टोरी जो है वो तीन टाइमलाइन के इर्द-गिर्द घूमती रहती है। यानी कि 1965, 1980 और 1999। तो देखो इसकी स्टोरी है प्रेजेंट की जहां दिखाया जाता है हमें मांदेवा नाम का एक लड़का जो एक जल्लाद होता है जिसका काम होता है कानूनी फांसी देना। और मांदेवा जो है वह जल्लाद की ही तरह बिल्कुल सख्त है। ना ही कभी वह हंसता है ना ही कभी रोता है और ना ही कभी पलकें झपकाता है और ना ही ज्यादा वह बोलता है। यहां तक कि उसके सामने कोई भी दम तोड़ रहा हो चाहे कितनी भी परेशानी में हो लेकिन वह कुछ भी नहीं कर सकता और उसका जो भी सहारा है वह है फांसी का तख्ता और फांसी के तख्ते को ही वह अपना घर मानता है। दूसरी तरफ हमें पार्वती नाम की एक लड़की दिखाई जाती है जिसकी मां अब जेल में है और वह जेल में खाना पहुंचाने के लिए प्रयास कर रही है। लेकिन ऐसा कुछ होता नहीं है क्योंकि उसको जेल में कोई भी कदम नहीं रखने देता। तब उसकी मुलाकात होती है मां देवा से और मां देवा से जेल के अंदर अपनी मां के लिए खाना पहुंचाने के लिए मां देवा से वो विनती करती है। अब ऐसे में आखिर क्या होता है और क्या मांदेवा का पत्थर दिल एक लड़की के सामने पिघल पाता है या नहीं यह सब आप मूवी के अंदर देखोगे। देखो जिस तरह से मांदेवा की जल्लाद पीछे की बनने की जर्नी दिखाई गई और उसके अतीत को जो दिखाया गया वो ऐसे दर्दनाक सीन थे जो आपको हिला के रख देगा। आप मूवी देखोगे आपको समझ में आ जाएगा कि भाई यह आखिर इतना सख्त क्यों दिखाया गया। लेकिन अगर हम उसकी फ्लैशबैक स्टोरी को साइड में रख दें तो पूरी मूवी के अंदर ऐसा कुछ नहीं है जो आपको ज्यादा कुछ कमाल का लगे। मूवी के अंदर जितने भी रोमांटिक सीन दिखाए गए हैं और जो भी ड्रामा चलता है भाई साहब वो इतना ज्यादा दमदार नहीं लगता कि भाई हम उससे कनेक्ट हो जाएं। हां मानता हूं इसकी लव स्टोरी जो थी वो मां देवा के लिए बहुत जरूरी थी। उसकी खूबसूरत लाइफ से रूबरू कराने के लिए और जल्लाद की दुनिया से बाहर निकालने के लिए।
One Line Review
तो मूवी को आप एक बार ट्राई कर सकते हो। वरना एक ब्रिलियंट स्टोरी मूवी के अंदर देखने को मिलेगी। ऐसा कुछ सोच के मत चलना। यह एक कम बजट वाली मूवी है जिसका बजट सिर्फ 4 करोड़ का है और मूवी ने 7.5 करोड़ के आसपास कलेक्शन किया था। तो यह मूवी अपना ऑलरेडी बजट निकाल चुकी है। फिलहाल आप इस महादेवा मूवी को देखना चाहो तो आप इस मूवी को हिंदी डब वर्जन में एंजॉय कर सकते हो। यह मूवी आपको YouTube पर देखने को मिल जाएगी। जी हां, यह मूवी श्री बालाजी हिंदी मूवीज पर देखने को मिल जाएगी और इसकी हिंदी डबिंग भी ठीक-ठाक है। तो देखो और फैमिली के साथ एंजॉय करो। तो इस महादेवा मूवी को 2.5 आउट ऑफ फाइव स्टार। चलिए हम मिलते हैं किसी नई वीडियो के साथ। बाय।