The Astronaut Movie REVIEW
हां, तो हॉलीवुड की एक मूवी आई है जिसका नाम है द एस्ट्रोनॉट जिसे आज हिंदी डब्बा वर्जन के साथ स्ट्रीम कर दिया गया। वैसे तो यह एक साइंस फिक्शन मूवी है लेकिन उसके साथ-साथ मूवी के अंदर हमें मॉन्सर भी देखने को मिलते हैं। तो क्या यह एक ऐसी मूवी है जो हमें मॉन्सर के साथ-साथ में हॉरर ऐसा दिखाए जो हमें डर महसूस कराए। तो आइए थोड़ा हम बात कर ही लेते हैं।

मूवी की लेंथ
इस मूवी का रन टाइम जो है वह 1 घंटे 32 मिनट का है। यानी कि 1 1/2 घंटे जो हमें एक्शन साइंस फिक्शन हॉरर थ्रिलर दिखाता है।
मूवी की स्टोरी
तो देखो हम इसकी स्टोरी की ओर बढ़े तो इसकी स्टोरी दिखाई गई है सेम बोकर नाम की एक लड़की की जो एक कैप्टन होती है जिसे एक मिशन दिया जाता है और वो उस मिशन में कामयाब नहीं हो पाती और वो मिशन फेल हो जाता है। इसलिए उसे घर वापस लौटना पड़ता है। वह भी गंभीर हालत में और उसके सिर पर भी चोट लगी है जिससे उसे कुछ भी पिछली बातें याद नहीं है। यानी कि उसकी याददाश्त थोड़ी बहुत जा चुकी है। इसलिए वहां की गवर्नमेंट जो है सेम को क्वारेंटाइन के लिए कुछ दिनों के लिए एक गवर्नमेंट घर में रहने देती है। लेकिन कुछ समय बाद धीरे-धीरे उसे एहसास होने लगता है कि कोई आलौकिक प्राणी या कहें मॉन्सर उसका पीछा करते हुए पृथ्वी तक आ चुका है। वहां अजीब-अजीब तरीके की चीजें होने लगती हैं और सेम को लगने लगता है कि मॉन्सर जो है वह आसपास ही उसके रहने लगता है। अब सेम को किसी भी तरीके से उस मॉन्सर या कहें उस एलियन शक्ति से छुटकारा पाना पड़ेगा। पर कैसे? यह तो अब मूवी के अंदर देखोगे। देखो यह एक साइंस फ़िक्शन हॉरर थ्रिलर मूवी है जो सभी को मिलाकर प्रेजेंट करके दिखाती है लेकिन उस तरह से नहीं जिस तरह से होना चाहिए था। क्योंकि मूवी के अंदर जो मॉन्सर या कहें एलियन को लेकर जो दिखाया गया भाई वो इतना ज्यादा डरावना था ही नहीं। हां एक तो जगह कुछ एक चीज जो दिखाई गई वो इतनी ज्यादा डेंजर थी जो आपको थोड़ी बहुत डरा सकती हैं। लेकिन बाकी तो ऐसे ही निकल जाता है। आपने बहुत सी मॉन्सर वाली मूवी सीरीज देख ही रही होंगी। उनमें हम अलग लेवल का कुछ एक्सपीरियंस करते हैं। लेकिन यहां वो बात है ही नहीं। देखो इसकी स्टोरी बेहतर थी। मैं यह नहीं बोल रहा कि स्टोरी खराब है लेकिन इसको लेकर यह लोग और अलग लेवल का जादू चला सकते थे
One Line Review
आप यकीन मानो इस मूवी का रन टाइम सिर्फ 1ढ़ घंटे का है लेकिन इसका फर्स्ट हाफ ऐसा चलता है जो बहुत ज्यादा स्लो लगता है। हां, लेकिन इसका सेकंड हाफ थोड़ा ठीक-ठाक बेहतर बोलूंगा क्योंकि वही इस पूरी मूवी की जान है। अब वैसे रही आपकी मर्जी इस मूवी को आप एक बार समय देना चाहो तो दे सकते हो। यह मूवी आपको Amazon प्राइम वीडियो पर देखने को मिल जाएगी हिंदी के साथ इंग्लिश लैंग्वेज में।