Bhoghee Movie
एक तमिल की मूवी आई है जिसका नाम है भोगी। वैसे तो यह मूवी हिंदी डब वर्जन में कल ही आ गई थी लेकिन आज जाकर मैंने इस मूवी को देखा है। तो आखिर इस भोगी मूवी का टॉपिक कैसा है और अपनी स्टोरी में यह मूवी क्या कमाल करती है? आइए देखते हैं।

मूवी की लेंथ
देखो इस मूवी का रन टाइम जो है वो 1 घंटे 53 मिनट के आसपास है। यानी कि पौने दो घंटे आप मान लो जिसके अंदर आपको एक्शन ड्रामा देखने को मिलता है।
मूवी की स्टोरी
तो देखो इस मूवी की स्टोरी है पहाड़ी इलाके की या कहें पहाड़ी गांव की जो जमीन से कम से कम 6000 फीट ऊपर बसा हुआ है। इसकी स्टोरी है एक भाई की जो अपनी बहन कविता के लिए एक बेहतर जीवन का सपना देखता है यानी कि उसे पढ़ा लिखाकर एक डॉक्टर बनने का जहां वो अपनी सिस्टर को पढ़ाने के लिए बहुत सी मुसीबतों का सामना करता है ताकि उसकी सिस्टर कामयाब हो सके। लेकिन कविता के मेडिकल जाने के बाद सब कुछ तबाह हो जाता है और कविता जो होती है वह एक अपराध का शिकार हो जाती है। जहां धीरे-धीरे यह पता चलता है कि कविता की मृत्यु के बाद भी उन दरिंदों ने उसको नहीं बख्शा था। भाई वो सीन जब स्क्रीन पे आता है जब चलता है तो भाई आपका दिल दिमाग सब कुछ थम सा जाएगा। एक पल के लिए तो ऐसा लगा था कि भाई हमारे अंदर की हार्ट बीट भी रुक गई हो क्योंकि वो सीन ही इतना ज्यादा दर्दनाक था। अब फिलहाल कविता को क्या न्याय मिल पाता है या नहीं इसी पे इसकी स्टोरी आगे बढ़ती रहती है। बाकी अब मूवी के अंदर ही जानोगे। वैसे मैं एक बात और बता दूं कि मूवी की स्टोरी जो है वह कोई फिक्शन नहीं है बल्कि एक सच्ची घटना पे आधारित है।
One Line Review
अब यह एक कम बजट वाली, छोटे स्टार वाली, एक मास्टर पीस या ग्रेट मूवी नहीं तो यह एक खराब भी मूवी नहीं है। यह एक गुड मूवी जरूर है जिसे एक बार आप टाइम दे ही सकते हो। तो मूवी फर्स्ट हाफ से लेके सेकंड हाफ तक स्टोरी को अच्छे से पकड़ के चलती है। जहां इसका क्लाइमेक्स आपकी आंखें भी नम कर सकता है। वैसे एक भाई ने मुझे इस मूवी को रिकमेंड किया है और थैंक्स भाई इस मूवी को मुझे दिखाने के लिए क्योंकि ऐसी मूवी होती हैं जो हमारे देश को सुधार सकती हैं। तो सबसे अच्छी बात यह मूवी आप YouTube पर देख सकते हो हिंदी डब वर्जन में और यह मूवी आपको सेम नाम से यानी कि भोगी नाम से देखने को मिल जाएगी। तो मूवी को आप फैमिली के साथ देखना चाहो तो देख सकते हो। वैसे ज्यादा छोटे बच्चे इस मूवी को ना देखें तो थोड़ा बेहतर रहेगा। फिलहाल यह भोगी मूवी एक बढ़िया मेरी तरफ से इस मूवी को थ्री आउट ऑफ फाइव स्टार