Accused Movie Review
हां तो Netflix पे अभी-अभी एक मूवी रिलीज हुई है या कहें एक बॉलीवुड की तरफ से मूवी आई है जिसका नाम है अक्यूस्ट जिसे हिंदी में बोले तो आरोपी। अब इस मूवी के अंदर हमें दो दमदार एक्ट्रेस देखने को मिलती हैं। पहली है कंकरसेन शर्मा और दूसरी है प्रतिभा। तो क्या आखिर इस क्राइम थ्रिलर मूवी के अंदर इन्होंने दमदार काम किया है और मूवी हमें क्या दिखाती है? तो आइए जानते हैं।

मूवी की स्टोरी
तो देखो इधर-उधर की बात ना करते हुए सीधे टॉपिक की ओर बढ़े यानी कि स्टोरी की। तो देखो इसकी स्टोरी दिखाई गई है एक लेडी सर्जन की यानी कि डॉक्टर गीतिका सेन की जिनकी लाइफ लंदन में बहुत अच्छी खासी चल रही होती है और वह अपनी लाइफ को अपने तरीके से जीती हैं क्योंकि मीरा के साथ में उनका कुछ ऐसा रिश्ता चल रहा है जहां बहुत से लोग इस रिश्ते को एक्सेप्ट ही नहीं करते खास करके इंडिया में लेकिन एक दिन सब कुछ उलटपुलट हो जाता है और गीतिका की जिंदगी जो है वह तबाह हो जाती है क्योंकि उस पे एक आरोप लग जाता है एक ऐसा आरोप जिसके चलते उसकी पूरी फैमिली उसका पूरा करियर दांव पे लग जाता है भाई अब सोशल मीडिया पे यह सब वायरल होने के बाद समाज की नजरों में उनकी इमेज खराब होने लगती है। फिलहाल और नहीं बोलूंगा यह सब अब मूवी के अंदर ही देखना वरना थोड़ा स्पॉइलर करने के बराबर हो जाएगा। देखो मेन कहानी तो गीतिका की है जिसे इस आरोप के चलते उसे सर्वाइव करना पड़ता है समाज से। अब मीरा और गीतिका कैसे सच्चाई का सामना करती है और सच सबके सामने कैसे लाती है यही सब कुछ मूवी के अंदर चलता रहता है।
One Line Review
अब देखो दोनों एक्टर को स्क्रीन पर अच्छा खासा टाइम मिला और दोनों ने अपने-अपने रोल में अच्छा काम किया है। तो बस स्टोरी थोड़ी दमदार हो जाती और इंग्लिश वर्ड को थोड़ा कम किया जाता तो और भी अच्छा होता। फिलहाल आप इस मूवी को देखना चाहो तो इस मूवी को आप आसानी से देख सकते हो Netflix पर।