With Love Movie REVIEW
विद लव नाम के एक तमिल मूवी आई है। लेकिन हिंदी डब वर्जन में जिसमें हमें अंशुरा रंजन और अभिस जैसे बढ़िया एक्टर देखने को मिलते हैं। तो बढ़िया एक्टर के चलते क्या इस मूवी की स्टोरी और मूवी बढ़िया है या नहीं? आइए थोड़ा हम बात कर लेते हैं।

मूवी की लेंथ
देखो इस विद लव मूवी का रन टाइम जो है वो 2 घंटे 21 मिनट का है। यानी सवा दो घंटे आप मान लो जिसके अंदर आपको रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा देखने को मिलता है।
मूवी की स्टोरी
तो देखो इसकी स्टोरी दिखाई गई है हैदराबाद की जहां हमें सत्य नाम का एक लड़का देखने को मिलता है जो एक डिजाइनर होता है जिसकी एक सिस्टर भी है जो चाहती है कि सत्य की शादी हो जाए लेकिन सत्य बार-बार रिश्ता कैंसिल कर देता है जिससे उसकी बहन परेशान हो जाती है और वह एक बड़ा फैसला ले लेती है यानी कि उसकी सिस्टर सत्य की शादी उसको बगैर बताए तय कर देती है और उसे मिलने के लिए बुलाया जाता है जहां सत्य की मुलाकात मोनीषा से होती है यानी कि अंशुरा रंजन से जिसके बाद उन्हें पता चलता है कि यह लोग जो हैं वह बहुत पुराने फ्रेंड हैं यानी की स्कूल के। तभी यह लोग एक बड़ा फैसला लेते हैं और अपने पुराने दिनों के स्कूल क्रश को ढूंढने की यात्रा पर निकलते हैं। अब यह उनका पुराना सफर आखिर कहां तक जाता है और क्या उनका यह नोस्टेल्ज या वापस आ पाता है या नहीं? यह सब आप मूवी के अंदर जानो। देखो आपने अपनी लाइफ में बहुत सी लव स्टोरी मूवी देख ही रही होंगी। लेकिन यह मूवी ऐसी है जो आप पे अपना जादू चला जाएगी। जी हां भाई साहब इस मूवी का प्रेजेंटेशन ही कुछ ऐसा है जब मैं इस मूवी को देख रहा था तो ऐसा लग रहा है कि इस मूवी ने जादू चला दिया हो
One Line Review
फिलहाल यह सब जाने दो और मैं आपको बताना चाहता हूं कि इस मूवी ने स्टोरी के दम पे ही एक बड़ी जीत हासिल की है। यानी कि यह मूवी ब्लॉकबस्टर ऑलरेडी हो चुकी है। जो एक कम बजट वाली मूवी है जिसका बजट सिर्फ 4 करोड़ का है। लेकिन इस मूवी ने अपने प्रेजेंटेशन के दम पे ऐसा कमाल किया है कि इस मूवी ने 35 से 40 करोड़ के आसपास कलेक्शन कर लिया। तो भाई साहब फटाफट आप इस मूवी को Netflix पे देख डालो।