Cobra Movie REVIEW
हां तो चयन विक्रम की अभी-अभी एक मूवी स्ट्रीम हुई है प्राइम वीडियो पे हिंदी डब वर्जन में जिसका नाम है कोबरा। वैसे मैंने इस मूवी को इसके ओरिजिनल लैंग्वेज के साथ भी देखा था लेकिन आज मैंने इस मूवी को दोबारा हिंदी में भी देखा है। अब देखो किसी मूवी को हिंदी में देखने का अपना एक अलग ही मजा होता है। उसके साथ-साथ में आखिर यह मूवी डिलीवर क्या करती है वो जान लेते हैं।

मूवी की लेंथ
यह कोबरा मूवी जो है वह एक सस्पेंस थ्रिलर मूवी है। इस मूवी की लेंथ की बात की जाए तो देखो इसकी लेंथ जो है वह 2 घंटे 26 मिनट के आसपास है।
मूवी की स्टोरी
भाई स्टोरी की ओर बढ़े तो देखो इसकी स्टोरी दिखाई गई है मदद की यानी कि विक्रम की जो मैथ के जीनियस होते हैं और उसी मैथ का फायदा उठाते हुए वो एक काम चुनते हैं यानी कि लोगों का मर्डर करने का। यानी कि मदद हाई प्रोफाइल शक्तिशाली हस्तियों की हत्या करते हैं। जैसे कि मुख्यमंत्री या फिर कोई राजकुमार। लेकिन हत्या करने से पहले मद्दी का एक रूल होता है कि वह हर हत्या के पीछे अपना एक भेष जरूर धारण करेगा जिससे कि इंटरपोल के अधिकारी और उनकी पूरी टीम इसमें चकमा खा जाए कि आखिर हत्यारा कौन है भाई? अब क्या इंटरपोल की पूरी टीम मेथ को सुलझाते हुए क्या मदद तक पहुंच पाती है या नहीं? आखिर मूवी के अंदर क्या-क्या सस्पेंस, थिलर और कैसे चलता है? यह सब आप मूवी के अंदर देखोगे। देखो ऐसा समझ लो मूवी के अंदर विक्रम है तो भाई साहब पूरी मूवी एक तरफ और विक्रम एक तरफ। क्योंकि विक्रम है तो भाई साहब सब मुमकिन है। भाई आपको चाहे इसकी स्टोरी फीकी लगे, बीजीएम फीकी लगे, डबिंग फीकी लगे लेकिन भाई साहब विक्रम के जितने भी अलग-अलग चेहरे दिखाए गए हैं ना भाई आपको सरप्राइज दे देंगे। वैसे देखो विक्रम एक्टर जो है वह हर मूवी के अंदर अपने अलग रूप में आते हैं। फिर चाहे महान हो, थंगलान हो, आई हो, अपरचित हो वगैरह-वगैरह सभी मूवी के अंदर। लेकिन क्या हो भाई साहब एक ही मूवी के अंदर हमें विक्रम के दर्जनों रूप देखने को मिल जाए तो भाई साहब मजा ही कुछ अलग है।
One Line Review
कोबरा एक मास्टर पीस नहीं तो एक ऐसी भी मूवी नहीं है कि भाई आपका टाइम वेस्ट कर दे। यह मूवी आपका एंटरटेनमेंट तो पक्का करेगी। वैसे मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि इस कोबरा मूवी ने 2022 में थिएटर में रिलीज हुई थी। तब इस मूवी ने ज्यादा कुछ खास बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं किया था। क्योंकि इस मूवी का बजट जो था वह 90 से 100 करोड़ के आसपास था। लेकिन यह मूवी उतना भी बजट अपना नहीं निकाल पाई इस मूवी ने 70 करोड़ के आसपास कलेक्शन वर्ल्ड वाइड किया था। लेकिन मैं एक बात आपसे बोलना चाहूंगा कि भाई इस मूवी के कलेक्शन को आप साइड में रख दो। इस मूवी के अंदर एकदम डेंजर सस्पेंस देखने को मिलता है। उसके लिए आप मूवी को देख सकते हो।