Gandhi Talks Movie REVIEW
गांधी टॉक्स ए साइलेंट मूवी देखी है मैंने जिसके लीड रोल में हमें विजय सिद्धुपति, अदिति रॉय और अरविंद स्वामी जैसे बड़े-बड़े एक्टर देखने को मिलते हैं। वैसे यह एक साइलेंट मूवी है बगैर डायलॉग की। तो क्या यह मूवी ऐसी है जो हमें साइलेंट रखती है या फिर सीटियां मारने पर मजबूर करती है?

मूवी की लेंथ
तो देखो यह गांधी टॉक्स एक कॉमेडी ड्रामा रोमांटिक क्राइम मूवी है जिसका रन टाइम जो है वो 2 घंटे 13 मिनट का है।
मूवी की स्टोरी
तो देखो इस मूवी की स्टोरी है विजय सिधुपति की यानी कि महादेव की जो अपनी बीमार मां की देखभाल करता है जिसके पास इतना सारा पैसा नहीं है कि वह अपनी मां का इलाज करवा सके और पूरे शहर में भटक रहा है नौकरी की तलाश में लेकिन उसे नौकरी नहीं मिल रही है। क्यों? क्योंकि वह गांधी के रास्ते पर चलना चाहता है बगैर रिश्वत दिए हुए। पर बगैर रिश्वत दिए हुए उसे नौकरी नहीं मिल पाती। दूसरी तरफ हमें एक अरविंद स्वामी देखने को मिलता है। यानी कि बॉसमैन जो एक बिजनेसमैन होता है। जिसने एक घटना के चलते उसने अपना सारा पैसा अपना पूरा परिवार खो दिया। इधर महादेव को लगता है कि बॉसमैन के पास बहुत सारा पैसा है इसलिए वो एक डकैती का रास्ता अपनाता है। अब यहां से मूवी जो महादेव की जिंदगी में पलटवार वार करती है और जो यहां से मूवी के अंदर चलता है मैं और नहीं बोलने वाला वरना स्पॉइलर होगा। मूवी के अंदर जो होता है उसे देख के आप खुद शौक में हो जाओगे कि भाई अब आगे होने क्या वाला है। सच कह रहा हूं यह बगैर डायलॉग की एक ऐसी साइलेंट मूवी है जिसे आप इनो के जैसे घोल के पी जाओगे। सब कुछ इतना बेहतरीन और इतना परफेक्ट तरीके से दिखाया गया कि भाई आपकी आंखें स्क्रीन से टिकी की टिकी रह जाएंगी।
One Line Review
भाई साहब मूवी के अंदर परफेक्ट सभी का परफॉर्मेंस है। फिर चाहे विजय सिद्धुपति हो, अदिति रॉय हो, अरविंद स्वामी हो सभी का दमदार परफॉर्मेंस। तो यह गांधी टॉक्स एक ऐसी मूवी है भाई साहब सभी ने कमाल कर दिया। आज से पहले आपने कोई भी साइलेंट ऐसी मूवी नहीं देखी होगी। और मूवी के अंदर लव रोमांस भी बहुत खूबसूरती से डाला गया है जिसमें आप खुद डूब जाओगे। और कहीं ना कहीं आपने यह भी सुना होगा कि प्यार अंधा होता है तो यह मूवी वो दिखा के और यह समझा के भी जाती है। तो फिलहाल कुछ भी हो आप इस गांधी टॉक्स मूवी को मिस नहीं कर सकते। यह मूवी सिनेमा में लगी हुई है। जाओ फैमिली के साथ आप इस मूवी को देख सकते हो