Landlord Movie REVIEW
एक कन्नड मूवी देखी मैंने जिसका नाम है लैंड लॉर्ड और इसका नाम ही लोड के जैसे नहीं है बल्कि लोड वाले स्टार भी देखने को मिलते हैं जैसे कि विजय रचिताराम और राजवी शेट्टी। वैसे यह मूवी 23 जनवरी को ही आ गई थी लेकिन मैं इस मूवी को आज देख पाया हूं। तो मूवी कैसी है? बढ़िया है या नहीं? आइए जानते हैं।

मूवी की लेंथ
यह एक एक्शन थ्रिलर एडवेंचर मूवी है जिसका रन टाइम जो है वो 2 घंटे 36 मिनट का है।
मूवी की स्टोरी
भाई स्टोरी की ओर बढ़े तो इसकी स्टोरी दिखाई गई है एक गांव की जो 1980 के अराउंड इसकी स्टोरी घूमती है। गांव का एक ऐसा क्रूर जमींदार जो लोगों पर शासन करता है उन पे अत्याचार करता है और अगर उस गांव से कोई न्याय के लिए खड़ा होने की कोशिश भी करता है तो उसे हमेशा के लिए चुप करा दिया जाता है और यही नहीं उस जमींदार की पावर इतनी ज्यादा है कि पूरा पुलिस स्टेशन जो है उसके अंडर ही काम करता है। तभी एंट्री होती है रचाैया नाम की एक इंसान की और उसकी पूरी फैमिली की जो उस गांव में रहने के लिए आते हैं। अब वहां की ऐसी क्रूर राजनीति को देखकर और लोगों के न्याय के लिए वहां वो खड़ा होता है। जो सिस्टम के भीतर रहकर हक की लड़ाई लड़ता है अब वो क्या ऐसा कर पाता है या नहीं और क्या गांव वाले लोगों को उस जमींदार से मुक्त करवा पाता है या नहीं यह जानना है तो भाई आपको यह मूवी देखनी पड़ेगी। देखो ये एक एक्शन एडवेंचर से ज्यादा एक सोशल मूवी ज्यादा है क्योंकि ये मूवी ग्रामीण समाज को एक अच्छा मैसेज दे के जाती है। लेकिन मूवी की स्टोरी कई जगह ऐसी है जहां आपको देखना भी भारी पड़ जाता है। भाई साहब कई जगह तो आपको लगेगा कि यह लोग बहुत लंबा खींच रहे हैं। मैं हर जगह की बात नहीं कर रहा हूं। बहुत जगह तो एक्शन थ्रिलर ऐसा दिखाया गया जो एकदम टॉप नोच का हो।
One Line Review
इस मूवी के अंदर दमदार हैं। राजवीर शेठी, रचिताराम और दुनिया विजय के लिए मूवी आप एक बार देख ही सकते हो।