Mahaan Movie REVIEW
हां तो जैसा कि आपको पता है 2022 में रिलीज हुई महान मूवी के अंदर हमें चयान विक्रम देखने को मिले थे। तब मैं इस मूवी को नहीं देख पाया था लेकिन आज मैंने इस मूवी को देख के कंप्लीट किया है। तो मूवी के अंदर चियान विक्रम जैसे दमदार एक्टर और इस मूवी का महान टाइटल नेम क्या इस मूवी की स्टोरी भी महान के जैसे है आइए जानते हैं।

मूवी की लेंथ
इस मूवी की लेंथ जो है वो 2 घंटे 43 मिनट की है। यानी कि पौने घंटे जो हमें एक्शन और थिलर दिखाती है।
मूवी की स्टोरी
तो देखो मूवी की स्टोरी है गांधी महान की यानी कि विक्रम की जो एक टीचर दिखाए जाते हैं और महान के पिता जो थे वो एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने गांधी के रास्ते पर महान को चलना सिखाया है। अब गांधी के रास्ते पर चलना और अपनी लाइफ को जीना इस जमाने में इतना आसान नहीं था। इसलिए उनके परिवार में जो है वह अनबन हो जाती है जिससे महान का पूरा परिवार बिछड़ जाता है और इसके चलते महान जो है वह एक अल्कोहल का काम शुरू करता है जिसके बाद धीरे-धीरे महान जो है वह एक अल्कोहल माफिया बन जाता है लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब उसका बेटा वापस आता है क्योंकि महान का बेटा जो है वह एक पुलिस ऑफिसर बन के आता है इसलिए महान के काले कारनामे जितने भी होते हैं उनको बंद करना चाहता है। अब यहां से हमें बाप और बेटे के बीच में एक तगड़ी वाली फाइट देखने को मिलती है या कहें एक ऐसी जंग जिसका कोई भी अंत नहीं है। अब गांधी के रास्ते पे चलने वाला महान इन सब में कैसे उलझ जाता है? आखिर उसके साथ में आगे क्या-क्या होता है? यह सब आप मूवी के अंदर देखोगे। तो देखो अगर आपके मन में स्पॉइलर को लेके कोई ख्याल आ रहा हो तो अभी आप निकाल दो क्योंकि मैंने कोई भी स्पॉइलर इस मूवी के अंदर नहीं दिया।
One Line Review
अगर मैं इस महान मूवी को एक लाइन में बोलूं तो भाई मूवी के अंदर क्या ही लेवल का प्रेजेंटेशन है। आप इस मूवी को देखते ही रह जाओगे। एकदम माइंड ब्लोइंग भाई साहब जिस तरह से हम इनो को घोल के पीते हैं ना भाई आप जब इस मूवी को देखोगे तो पूरा घोल के पी जाओगे। भाई यह मूवी प्रेजेंटेशन के मामले में इतनी ज्यादा दमदार है कि भाई इस मूवी का रन टाइम पौने घंटे का जो है वह फील ही नहीं होने देता। भाई मूवी के अंदर भले ही अल्कोहल की स्टोरी दिखाई गई हो लेकिन भाई साहब मूवी के अंदर ऐसा नशा आपको चढ़ जाएगा जो कभी उतरेगा ही नहीं।